सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Farhan Khan, Edit: Yoganand Shrivastva

आगरा: जिले के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के बरहन गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत ने घर का चिराग बुझा दिया।

जानकारी के अनुसार, बरहन कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी 19 वर्षीय ओमकार उर्फ कान्हा पुत्र भूरी सिंह 23 अक्टूबर को दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात ओमकार ने दम तोड़ दिया।

शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे जब ओमकार का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्से से भरे परिजन और ग्रामीणों ने कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में बरहन-आंवलखेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एसीपी एत्मादपुर, एसडीएम और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाते हुए उचित मुआवजा, आवास और जमीन का पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और देर शाम ओमकार का अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित