Madhya Pradesh: ग्रामीणों का इलाज करने अस्पताल खुद चल कर उनके घर जाएगा!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The hospital will personally go to Chocolate's house to treat him,

66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के अनुक्रम में प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ‘पीएम जनमन’ के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) सेवा की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 6 जनवरी को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स में कार्यक्रम होगा। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम प्रदायगी सुनिश्चित होगी।

1268 ग्रामों की 3.12 लाख आबादी को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएँ

प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट की लागत 33 लाख 86 हजार रूपये है। इस यूनिट से अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया एवं विदिशा जिले के 87 विकासखंड के 1268 गांव की लगभग 3 लाख 12 हजार से अधिक की आबादी को सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। जीपीएस से लैस इन यूनिट में सक्शन मशीन, कान जांच की आटो स्कोप, एक्स-रे मशीन, स्ट्रेक्चर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपकरण होंगे।

माह में 24 दिन गाँव का भ्रमण

मोबाइल मेडिकल यूनिट माह में 24 दिन गांवों का भ्रमण करेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। ये यूनिट दिन में 2 गांव तथा 50 मरीजों को देखेगी। इस यूनिट में एक-एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमपी डब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन और फीजियोथेरेपिस्ट मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। मरीजों को 65 प्रकार की दवाईयां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर