,

महिदपुर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में छात्राओं की तबियत बिगड़ी, उल्टी और गले में जलन से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट : कुशाल ठाकुर

महिदपुर: स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कई छात्राओं की अचानक तबियत बिगड़ गई। छात्राओं को उल्टी होने लगी और गले व आंखों में तेज जलन की शिकायत सामने आई। सभी प्रभावित छात्राओं को तत्काल शासकीय चिकित्सालय महिदपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक दिनेश जैन ने भी अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों और डॉक्टरों से छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

छात्राओं ने बताया कि वे खाना खाकर अपने-अपने कमरों में थीं, तभी छात्रावास के बाहर से एक चार पहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिलें गुजरीं। इसके बाद अचानक धुएं जैसा कुछ निकलने लगा, जो खिड़कियों के रास्ते अंदर आ गया। इसके संपर्क में आते ही आंखों में तेज जलन, उल्टी और गले में जलन शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं की तबियत खराब होने का वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के