बिहार चुनाव पर टिकी पूरे देश की निगाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The entire country's eyes are fixed on Bihar elections.

बिहार चुनाव पर टिकी पूरे देश की निगाह, पूर्वांचल की सियासत पर भी पड़ेगा असर

वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र का कहना है कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बिहार में सत्ता की जंग जीतने के लिए दोनों गठबंधन दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यह चुनाव सिर्फ बिहार की नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सियासत की दिशा भी तय करेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार चुनाव के नतीजे पूर्वांचल की राजनीतिक हवा का रुख बदल सकते हैं, क्योंकि बिहार और यूपी के करीब 10 जिले ऐसे हैं जिनके बीच रोटी-बेटी का पुराना रिश्ता है। हजारों की संख्या में बिहार के कामगार उत्तर प्रदेश के शहरों में रहते हैं और अब मतदान के लिए अपने गांव लौटने लगे हैं।

इस बार बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 20 जिलों की 122 सीटें शामिल हैं। पहले चरण में नीतीश सरकार के 16 मंत्री मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के 20 विधानसभा क्षेत्र भी इस बार चुनावी सुर्खियों में हैं। इनमें गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सीवान और सारण जैसे जिले शामिल हैं। ये जिले उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से सीधे जुड़े हुए हैं। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के नजरिए से यहां के लोगों का लगातार आना-जाना बना रहता है।

सियासी जानकारों के अनुसार, बिहार के नतीजों का असर यूपी के पूर्वांचल की राजनीति पर सीधा पड़ेगा। यहां तक कि बिहार के परिणाम भविष्य में होने वाले उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति को भी प्रभावित करेंगे।

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र