नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर फैसला टला, अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा निर्णय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर फैसला टला, अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा निर्णय

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े मुद्दे पर आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट को बड़ा फैसला सुनाना था, लेकिन अदालत ने आदेश को टाल दिया है। अब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर अगला निर्णय 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में केस फाइलों की दोबारा जांच की जरूरत बताते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया था।

यह वही मामला है जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, दिवंगत मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और कंपनी यंग इंडियन सहित कई लोगों को ईडी ने आरोपी बनाया है।

National Herald Case: Rouse Avenue Court defers decision on ED chargesheet,  order to be delivered on December 16-m.khaskhabar.com

ED का आरोप क्या है?
ईडी का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने कथित साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया। यह पूरा मामला पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर शुरू हुआ था, जिसमें कांग्रेस से जुड़े नेताओं पर फंड के दुरुपयोग और कंपनियों के जरिए लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था।

कथित घोटाले का तरीका क्या बताया गया?
AJL वह कंपनी है जो ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार प्रकाशित करती है। ईडी का आरोप है कि गांधी परिवार के पास यंग इंडियन कंपनी में 76% हिस्सेदारी थी। इस कंपनी ने करीब 90 करोड़ रुपये के फर्जी लोन के बदले AJL की संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन और ‘डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम शामिल हैं।

16 दिसंबर को कोर्ट यह तय करेगी कि ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। यह फैसला लंबे समय से चर्चित इस केस में अगला अहम पड़ाव तय करेगा।

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग