रिपोर्टरः कमलेश कुमार- अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव
मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसंतपुर गांव में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जयमाला स्टेज पर दूल्हे की शराब के नशे में की गई बदतमीजियों से नाराज़ होकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान जब जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी नशे में धुत दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा उसे गालियाँ दे रहा था और बेहद शर्मनाक हरकतें कर रहा था। यह सब देख दुल्हन ने तुरंत शादी से मना कर दिया।
दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों को थाने तक जाना पड़ा, जहां पंचायत जैसी स्थिति बन गई। काफी देर तक बातचीत चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
आख़िरकार, दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात को लेकर वापस अपने घर लौट गया। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दुल्हन के इस साहसी फैसले की सराहना कर रहे हैं।

पीएम मोदी और दाऊदी बोहरा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात: वक्फ सुधारों पर चर्चा…यह भी पढ़े




