आक्रोशीत ग्रामीणों ने रोका बांध का काम, अधिकारीयों की गाड़ी में फेंका राख
कोरबा: कोरबा जिला ऊर्जाधानी क़े नाम से देशभर में जाना जाता है यहां कोयले की बड़ी बड़ी खदानों क़े साथ सेन्ट्रल व स्टेट गवर्नमेंट की सयंत्र स्तापित है
पावर प्लांट क़े संयंत्रो से भारी मात्रा में राखड़ का उत्सर्जन होता है यही राख पूरे जिले में देखी जा सकती है जिसके चलते कई तरह की समस्या हों रही है
एचटीपीएस पावर प्लांट के नवागांव-झाबू राखड़ डेम से उड़ने से वाली राखड़ से गांव क़े लोगों का जीना मुश्किल हों गया है
त्रस्त ग्रामीणों ने एचटीपीएस प्रबंधन क़े खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया है
राखड़ के प्रदूषण से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और बीमारियों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों को रोक दिया, और प्रबंधन के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की है और अधिकारीयों क़े गाड़ी में राख फेंक दिया
लगभग चार घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रबंधन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस: एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत”





