13 दिन बाद काम पर लौटे तहसीलदार और नायब तहसीलदार, भोपाल में 6 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। लंबे विरोध-प्रदर्शन के बाद भोपाल के तहसीलदार और नायब तहसीलदार मंगलवार से फिर काम पर लौट आए हैं। वे 6 अगस्त से लगातार 13 दिनों तक काम बंद रखकर न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के बंटवारे के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

सोमवार को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद अधिकारियों ने काम दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया।


6 हजार से ज्यादा मामले लंबित

भोपाल जिले में तहसील स्तर पर जनता से जुड़े औसतन 500 आवेदन प्रतिदिन आते हैं, जिनमें नामांतरण, सीमांकन, फौती, मूल निवासी, जाति, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा हर दिन लगभग 300 मामलों की सुनवाई भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार करते हैं।

लगातार विरोध के कारण अब तक करीब 6 हजार से अधिक प्रकरण लंबित हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि काम पर लौटने के बाद सबसे पहले इन्हीं मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।


विभाजन को लेकर था विरोध

भोपाल में बैरागढ़, कोलार, एमपी नगर, शहर वृत्त, बैरसिया और टीटी नगर तहसील आती हैं। हाल ही में यहां तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों में अलग-अलग बांटा गया था। इस व्यवस्था का अधिकारियों ने कड़ा विरोध किया था।

इसके अलावा कुल 8 मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा था, जिनमें से 7 मांगों पर सहमति बन गई है। इसी के बाद अधिकारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया