Team India Injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, तेज गेंदबाज चोटिल!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Team India Injury

Team India Injury: T20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए। एक ओवर के दौरान उन्हें दो बार अपना रन-अप बीच में रोकना पड़ा और वह घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन दिए। उनकी चोट को लेकर अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Team India Injury: पहले से फिटनेस समस्याओं से जूझ रही टीम

हर्षित राणा की चोट ऐसे समय में आई है, जब भारतीय टीम पहले से ही फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं खेल पाए थे, हालांकि वह अभी भी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल हैं और उनके जल्द फिट होने की उम्मीद है।

Team India Injury

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर लौट चुके हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में 19 गेंदों पर तेज 45 रन बनाए।

Team India Injury: 7 फरवरी को USA के खिलाफ पहला मुकाबला

टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट से ठीक पहले हर्षित राणा की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है, खासकर तेज गेंदबाजी संयोजन को लेकर। अब सभी की नजरें BCCI पर टिकी हैं कि राणा शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

Team India Injury

Team India Injury: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल