शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी शाहिद रज़ा गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Teacher raped on pretext of marriage, accused Shahid Raza arrested

मऊगंज/रीवा, 11 मई 2025 — रीवा जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मदरसे में कार्यरत शिक्षिका के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। इस गंभीर मामले में आरोपी शाहिद रज़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी, जब शाहिद रज़ा ने युवती को शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मदरसे में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी और आरोपी से उसका संपर्क लगभग छह से सात महीने तक रहा।

मऊगंज जिले में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का चालान न्यायालय में पेश करेगी।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, “मऊगंज जिले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जल्द ही चालान पेश किया जाएगा।”

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और भरोसे के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की