,

होली पर सड़क की सुरक्षा का रखें ध्यान: किशन सूर्यवंशी

भोपाल: हर साल होली के त्योहार पर लोग सड़कों पर होलिका दहन करते हैं, जिससे डामर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इस कारण नगर निगम और टैक्सपेयर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। भोपाल की सड़कों के लिए भाजपा नेता और भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सामने आए है | उनका कहना है की करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कें होली दहन से चंद घंटों में खराब हो जाती हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है। इसपर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने लोगों से अपील की है कि सड़कों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और इसकी देखभाल भी हमें ही करनी चाहिए। भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि इस बार होलिका दहन डामर की सड़कों पर न करके किसी उपयुक्त स्थान पर करें ताकि सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खराब मौसम ने रोकी जम्मू-कश्मीर की सांसें: हाईवे पर आफत!..यह भी पढ़े

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…