Taj Mahal Weekend Crowd: साल के पहले वीकेंड पर विश्व धरोहर ताजमहल पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार नजर आया। कड़ाके की ठंड, कोहरा और सर्द हवाओं के बावजूद देश-विदेश से आए 70 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
Taj Mahal Weekend Crowd: दो दिनों में 70 हजार से ज्यादा पर्यटक
शनिवार को करीब 36 हजार और रविवार को 35 हजार से ज्यादा पर्यटक ताजमहल पहुंचे। सुबह से ही पश्चिमी और पूर्वी गेट पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
ठंड और कोहरे में भी नहीं घटा उत्साह
रविवार सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। विदेशी सैलानियों ने खास तौर पर डायना बेंच पर फोटो सेशन किया।
भीड़ में खोई मासूम, 30 मिनट में मिली

भारी भीड़ के दौरान एक मासूम बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची के रोने पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत उसे सुरक्षित अपने पास लिया।
CCTV और अनाउंसमेंट से मिली मदद
सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट के जरिए महज 30 मिनट के भीतर बच्ची को उसके माता-पिता से सुरक्षित मिलवा दिया गया। बच्ची को देखकर परिजनों की आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े।
Taj Mahal Weekend Crowd: मंत्री तेमजेन अलोंग ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

इसी दिन नागालैंड सरकार के मंत्री तेमजेन अलोंग भी ताजमहल भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें “प्राइवेट टूर जैसा अनुभव” मिला।
ताज सुरक्षा पुलिस की मानवीय पहल
ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ताजमहल की सुरक्षा सिर्फ सख्ती नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और इंसानियत की मिसाल भी है।
यह खबर भी पढ़ें: Agra news: नागालैंड के पर्यटन मंत्री ने दोस्तों संग निहारा ताज,प्रधानमंत्री मोदी और योगी की जमकर की तारीफ





