Suspicious Death of Laborer: मैनपुरी में मजदूर की संदिग्ध जलकर मौत, खेत में मिला पूरी तरह जला शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Suspicious Death of Laborer

Report by: Kamlesh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Suspicious Death of Laborer: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौज के मजरा सेहा खुर्द में दूसरे के खेत में पानी लगाने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह खेत में उसका शव पूरी तरह जली हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह खेत में दिखी जली लाश, गांव में मचा हड़कंप

ग्रामीण जब सुबह खेतों की ओर पहुंचे तो एक शव पूरी तरह जली अवस्था में पड़ा मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। पहचान होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।

Suspicious Death of Laborer: मृतक की पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Suspicious Death of Laborer
मृतक हजारीलाल कश्यप

मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय बेचेंलाल पुत्र हजारीलाल कश्यप के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, बेचेंलाल रात में गांव के ही एक व्यक्ति के खेत पर पानी लगाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक के पुत्र राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता को जिंदा जलाकर हत्या की गई है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।

Suspicious Death of Laborer: पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना पर डायल 112 और कुर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहर अरुण कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से नमूने एकत्र किए गए हैं।

Suspicious Death of Laborer: हर पहलू से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Bulandshahr Road Acccident: मेरठ–बुलंदशहर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में 3 की मौत

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में