Sushasan Tihar : पोखरा गांव में लगा समस्या निवारण शिविर
Sushasan Tihar : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत पोखरा गांव में शासन द्वारा सुशासन तिहार के तहत समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के प्रभारी और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

Sushasan Tihar : विभिन्न विभागों में लोगों ने दिए आवेदन
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर अलग-अलग विभागों में आवेदन प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने सड़क, राशन, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
मंत्री दयाल दास बघेल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sushasan Tihar : अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
प्रभारी मंत्री ने शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली और समस्याओं के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
Sushasan Tihar : मंच पर सांसद का नाम भूलने पर SDO को लगाई फटकार
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के SDO विकास चंद्राकर द्वारा मंच से सांसद का नाम नहीं लेने पर मंत्री दयाल दास बघेल नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की नसीहत दी।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया।
Sushasan Tihar : जनता से संवाद कर जानी समस्याएं
मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
Sushasan Tihar : सुशासन तिहार का उद्देश्य
प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और शासन की योजनाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
read more : Singrauli: एसपी ऑफिस के सामने ‘रणचंडी’ बनीं तीन महिलाएं, बीच सड़क पर 5 मिनट तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

