Surguja body carried on cot: सरगुजा के पहुंचविहीन इलाके से सामने आई विचलित करने वाली तस्वीर, खाट के कांवड़ में शव ढोने को मजबूर परिजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surguja body carried on cot

Report by: Dinesh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Surguja body carried on cot: सरगुजा जिले के एक पहुंचविहीन आदिवासी क्षेत्र से एक बार फिर सिस्टम को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क नहीं होने के कारण परिजन एक युवक के शव को खाट के कांवड़ में लादकर कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए।

Surguja body carried on cot: सड़क नहीं, शव वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका

जानकारी के अनुसार गांव तक पक्की सड़क नहीं होने की वजह से शव वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाया। मजबूरन परिजनों ने शव को खाट पर रखकर कांवड़ के सहारे उठाया और मुख्य मार्ग तक पैदल ले गए, जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को आगे ले जाया गया।

Surguja body carried on cot: तालाब में डूबने से हुई थी युवक की मौत

मृतक की पहचान आदिवासी युवक सुरेंद्र तिर्की के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेंद्र तिर्की की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। 31 दिसंबर को ग्राम लकरालता स्थित तालाब से शव बरामद किया गया था।

Surguja body carried on cot

Surguja body carried on cot: सीतापुर थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भारतपुर–लकरालता का है। घटना के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, खासकर सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Surguja body carried on cot: प्रशासनिक दावों पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर दूरस्थ आदिवासी इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य और आपात सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। परिजनों को शव ढोने की यह मजबूरी प्रशासनिक दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

यह खबर भी पढ़ें: CG Top 10 News: जानिए 10 मुख्य खबरें (01-01-2026)

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari