Reporter: Akash Kasera, Edit By: Mohit Jain
सूरजपुर जिले के सोनगरा क्षेत्र के चिकनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात गुड़ फैक्ट्री में सो रहे एक परिवार पर अचानक जंगल से भटककर आए हाथी ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात के समय परिवार के लोग फैक्ट्री परिसर में सो रहे थे, तभी अचानक हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही माता-पिता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन मासूम बच्चा हाथी की चपेट में आ गया। हाथी के कुचलने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल से निकलकर हाथी लगातार गांव की ओर आ रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है।
सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग द्वारा हाथी की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी और बड़े हादसे को रोका जा सके।



