सुकमा: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल और रॉकेट लॉन्चर बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सुकमा: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल और रॉकेट लॉन्चर बरामद

Reporter: Manish Singh, Edt By: Mohit Jain

सुकमा। सुकमा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। यह फैक्ट्री नक्सलियों के हथियारों की मरम्मत और निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान 17 रायफल, रॉकेट लॉन्चर, बम बनाने के उपकरण, और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ठिकाना नक्सलियों का गुप्त अड्डा था, जहां वे सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी में जुटे थे।

डीआरजी की यह रणनीतिक कार्रवाई माओवादियों के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रही है। अभियान के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुकमा एसपी ने कहा, “यह कार्रवाई माओवादी संगठन की रीढ़ पर चोट है। अब उनके पास सिर्फ एक रास्ता बचा है ‘पूना मार्गेम’ यानी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना।”

उन्होंने आगे कहा कि जो माओवादी आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और नया जीवन देने की गारंटी दी जाएगी।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस