धनबाद पुलिस की सफलता: 10 बाइक चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Success of Dhanbad Police: 10 bike thefts revealed, 3 criminals arrested

धनबादकन्हैया कुमार
धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद जिले में हुई कुल 10 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

प्रेस वार्ता में दी जानकारी

धनबाद के सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हाल के दिनों में धनसार, बैंक मोड़, झरिया और कतरास थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं।
20 अगस्त को धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी सुरेश सिंह की होंडा शाइन उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। इसके अलावा, 17 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन टाटा मोटर्स परिसर से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हुई थी।

इन्हीं घटनाओं के बाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनसार थाना में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

जांच टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें नीली और सफेद शर्ट पहने एक युवक बाइक चुराते हुए दिखाई दिया। पूछताछ और छानबीन के बाद उसकी पहचान झरिया के भगतडीह निवासी राजा उर्फ राजकुमार रावत के रूप में हुई।
राजा पर पहले से ही सात चोरी के मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में 27 जून को जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और 22 अगस्त की रात झरिया पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने अपराध कबूल किए और सहयोगियों के नाम बताए।

सहयोगियों की गिरफ्तारी और बरामदगी

  • राजा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी मोहम्मद असलम को चंद्रपुरा, बोकारो से गिरफ्तार किया। उसके पास से सुरेश सिंह की चोरी हुई होंडा शाइन बाइक बरामद हुई।
  • वहीं, एक अन्य आरोपी मोहम्मद इरफान को नवाडीह थाना क्षेत्र (बोकारो) के मांगों से पकड़ा गया। उसके गैराज से कतरास से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए, जिन्हें वह बेचने के लिए काट रहा था। इसके अलावा, एक और चोरी की होंडा शाइन भी बरामद की गई, जिसे मॉडिफाई किया गया था।

कुल 10 घटनाओं का हुआ खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने अब तक –

  • धनसार थाना क्षेत्र में 3 चोरी,
  • बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में 3 चोरी,
  • झरिया थाना क्षेत्र में 3 चोरी,
  • और कतरास थाना क्षेत्र में 1 चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में