कोटाः सुसाइड की राजधानी कहे जाना वाला शहर कोटा फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल हाल ही में एक छात्र ने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद से कोटा में संचालित कोचिंग सेंटरों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे है। बता दें कि इस साल का यह छटवां सुसाइड है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर फस्र्ट क्षेत्र में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया।
1 जनवरी से आज तक 6 लोगों ने किया सुसाइड
JEE Mains की परीक्षा के बीच कोटा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बुधवार को कोटा में दो कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या कर ली. यह इस साल का छठा सुसाइड केस है. जनवरी के 22 दिन में कोटा में 6 छात्रों ने आत्महत्या की है. इससे कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ कोटा प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर फर्स्ट क्षेत्र में एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. इससे पहले बुधवार को ही जवाहर नगर थाना इलाके में गुजरात की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.





