Stocks to Buy 23-01-2026: आज इन शेयरों में होगा मुनाफा – Waaree Energies और Trident Ltd में दिख रही तेजी!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stocks to Buy 23-01-2026

Stocks to Buy 23-01-2026: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा। सेंसेक्स 397.74 अंक की बढ़त के साथ 82,307.37 और निफ्टी 132.40 अंक उछलकर 25,289.90 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिससे निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.67% मजबूत हुआ।

Stocks to Buy 23-01-2026: सक्रिय सेक्टर्स

इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 2.34%, निफ्टी फार्मा 1.59%, निफ्टी पीएसई 1.51%, निफ्टी कमोडिटीज 1.25% और निफ्टी मेटल 1.18% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी रियल्टी -0.74% और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेब्लस -0.87% की गिरावट में रहे।

ताकतवर स्टॉक्स
सेंसेक्स में बीईएल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा, एचयूएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, ट्रेंड, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख गेनर्स रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 767.65 अंक या 1.34% की तेजी के साथ 58,191.30 पर रहा। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.05 अंक या 0.76% ऊपर बंद हुआ।

Stocks to Buy 23-01-2026:आज के चमकते शेयर

आज निवेशकों की नजर Waaree Energies, Minda Corporation, Schneider, Welspun India, CreditAccess Grameen, Trident Ltd और Granules India पर रही। 69 से ज्यादा शेयर ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार किया, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है।

Stocks to Buy 23-01-2026

मंदी के संकेत वाले शेयर
वहीं कुछ स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली, जैसे IIFL Finance, PNB Housing, Aditya Birla Lifestyle Brands, OneSource Specialty, Kalyan Jewellers India, Hindustan Copper और Tata Communications।

यह खबर भी पढ़ें: Digital Payments India: UPI फ्री है… लेकिन कब तक? बजट 2026 से पहले सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

निवेशक टिप: आज के सक्रिय और तेजी वाले स्टॉक्स में दांव लगाने से लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं, लेकिन मंदी वाले स्टॉक्स पर सतर्कता जरूरी है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की