नक्सल मुद्दे पर राज्यमंत्री का बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में हुई मुठभेड़ में झीरम घाटी हत्याकांड के मास्टरमाइंड को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और झीरम घाटी कांड को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कांग्रेस ने उठाए जांच पर सवाल

पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि— “जानकारी मिली है कि झीरम घाटी हत्याकांड को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया है, लेकिन इससे यह मामला खत्म नहीं होता। जरूरी है कि इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच हो। सरकार इस पर मौन क्यों है? समग्र जांच क्यों नहीं हो रही?” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ मास्टरमाइंड के मारे जाने से मामला समाप्त नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।

राज्यमंत्री तोखन साहू का दावा— 2026 तक नक्सल मुक्त प्रदेश

वहीं, इस मुद्दे पर प्रदेश के राज्यमंत्री तोखन साहू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि— “देश के गृह मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 2026 तक पूरा देश नक्सल मुक्त होगा, और इसी दिशा में छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़ रहा है। हमारे सुरक्षा बल लगातार बड़े अभियान चला रहे हैं और यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा— “हमारे जवानों की वीरता और समर्पण से 31 मार्च 2026 तक पूरा प्रदेश नक्सल मुक्त हो जाएगा। जल्द ही इस दिशा में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।”

झीरम घाटी हत्याकांड के मास्टरमाइंड के मारे जाने के बाद जहां एक ओर सरकार इसे बड़ी सफलता बता रही है, वहीं विपक्ष समग्र जांच की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने का दावा हकीकत में कब पूरा होता है

छह साल पहले हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार….यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के