गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
State government is committed to bring change in the lives of the poorest of the poor: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद राजनैतिक दलों की दिशा और विचार प्रक्रिया निर्धारित की। साम्यवाद और पूंजीवाद के संघर्ष के उस दौर में उन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया और अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से यह स्थापित किया कि गरीब की भलाई ही सत्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस विचार का अनुसरण करते हुए गरीबों को नि:शुल्क अन्न, पक्के मकान, बच्चों की बेहतर शिक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की। राज्य सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है। प्रदेश में आरंभ की गई पीएमश्री एयर एंबुलेंस सुविधा का लक्ष्य हर गरीब और जरूरतमंद को आवश्यक इलाज उपलब्ध कराना है। यही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर भोपाल में लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिमा स्थल पर नगर निगम भोपाल द्वारा लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रही नमो वन वाटिका का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 417 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिसमें अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत 400 करोड़ रूपए लागत की सीवरेज परियोजना, तीन करोड़ रूपए की लागत से क्रय चार सीवर कम जैटिंग मशीनों और बस स्टाप के रूप में परिवर्तित की गईं पुरानी बसों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर समर्पण दिवस के अंतर्गत समर्पण निधि में योगदान भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से प्रदेश औद्योगिकरण की दिशा में नई उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश की आय बढ़ेगी, जिसका लाभ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं को होगा। भोपाल के लिए पहला अवसर है जब यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। यह सौभाग्य का विषय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए खेल विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों में उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषकों की आय बढ़ाने के लिए गौपालन और दुग्ध उत्पादन की विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। पशुपालन और कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है।

मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। महापौर श्रीमती मालती राय ने नमो वन वाटिका के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सौर ऊर्जा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.यादव की मंशा के अनुरूप भोपाल नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर द्वार विकसित किए जाएंगे, इसकी शुरूआत शीघ्र ही इंदौर रोड से होगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, सर्वश्री राहुल कोठारी, रवीन्द्र यती, सुमित पचौरी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समग्र मनोरंजन, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सम्पर्कों का केंद्र बनेगी नमो वन वाटिका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा नमो वन वाटिका के रूप में भोपाल को दी जा रही सौगात को एक जीवंत, बहुउद्देश्यीय मनोरंजन स्थल के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो सभी आयु वर्ग और रुचियों के लोगों के लिए उपयोगी है। विस्तृत क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, फिटनेस और मनोरंजन का आदर्श मिश्रण प्रदान करेगा। सुव्यवस्थित रूप से डिजाइन किए गए इस पार्क में एम्फीथिएटर, बुजुर्गों के लिए विश्राम क्षेत्र, योग व्यायाम स्थल, जॉगिंग ट्रैक, महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण मैदान, फूड कोर्ट, कार पार्किंग क्षेत्र, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, जल निकाय, बत्तखों के लिए विशेष तालाब, बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट और एक क्रिकेट पिच शामिल होगी।वाटिका में व्हीलचेयर की सुविधा सहित दिव्यांग आगंतुकों की आसान आवाजाही के लिए रैंप और पक्के मार्ग बनाए जाएंगे। कैमरे और सुरक्षा कर्मी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिक्षित करेंगे। यह शहर स्तरीय पार्क सभी आयु समूहों के लिए एक समग्र मनोरंजन और कल्याण स्थल के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्रकृति, फिटनेस, संस्कृति और सुरक्षा के तत्वों को एकीकृत करके शहरी निवासियों के जीवन की गुणवता को बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह सामुदायिक सहभागिता सामाजिक संपर्क और कल्याण के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में भी कार्य करेगा।

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2025 – मेष से मीन तक जानिए अपना भविष्यफल

Gwalior Suicide News: 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, पिता की डांट से थी नाराज

Gwalior Suicide News: शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाओं

Haryana Top 10 News: हरियाणा की आज की दस बड़ी घटनाएं

Haryana Top 10 News: १. सिरसा जेल वार्डन सुसाइड मामला“मैं दरिंदों से

CG Top 10 News: छत्तीसगढ़ की आज की दस बड़ी घटनाएं

CG Top 10 News: १. बलरामपुर दुष्कर्म मामलाशादी का झांसा देकर महिला

MP Top 10 News: इंदौर जहरीला पानी, , कोहरा-शीतलहर और सियासी हलचल

MP Top 10 News:: १. इंदौर जहरीला पानी कांडजहरीले पानी से 15

Horoscope Today: सभी बारह राशियों के लिए दिनभर का विस्तृत भविष्यफल

Horoscope Today: १. मेष राशि: रोजगार और शिक्षा में सफलता के संकेतआज

Jabalpur News:भगवान श्रीराम के जीवन में मिलते हैं जटिल प्रश्नों के उत्तर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jabalpur News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन है बहुआयामी Jabalpur News:

Rashtriya Swayamsevak Sangh: हम सबको जोड़ती है हिन्दू पहचान: सरसंघचालक

Rashtriya Swayamsevak Sangh: आयोजित 'प्रमुख जन गोष्ठी' को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

UP News: जीपीएस युक्त वाहनों के प्रयोग से यूपी में खाद्यान्न उठान में बढ़ी पारदर्शिता

रिपोर्ट- वंदना रावत UP News: उत्तर प्रदेश में जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत

Bareilly: ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस–बदमाश मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल घायल

Report- Dushyendra Singh फायरिंग कर भाग रहा शातिर बदमाश घायल अवस्था में

Ayodhya: एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की प्रेसवार्ता

Report- ankur pandey Ayodhya: थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की हत्या के

Firozabad: कानून व्यवस्था को चुनौती देती घटना

Firozabad: फिरोजाबाद शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक

Farrukhabad: डीआईजी कानपुर जोन ने मेला रामनगरिया की तैयारियों का लिया जायजा

Report- Sartaj Khan Farrukhabad: माघ माह में लगने वाले प्रसिद्ध श्री रामनगरिया

Soro: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश Soro: जिलाधिकारी

Lifestyle news:रात में सोने से पहले लौंग वाला पानी पीने के फायदे और तरीका

Lifestyle news:लौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि

UP news: गाजियाबाद पुलिस की ‘निंजा’ तकनीक वायरल, अधिकारी ने दी सफाई

UP news: गाजियाबाद पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से

नॉर्थ कोरिया की पहली महिला तानाशाह बनने की राह पर किम जू ऐ

नॉर्थ कोरिया में लंबे समय से किम परिवार का शासन रहा है

Cinema news: मुगल-ए-आज़म: उस फिल्म की कहानी, जिसने थिएटरों में दीवानगी मचा दी

Cinema news: मुगल-ए-आज़म हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और कल्ट फिल्मों में