,

बस्ती में रफ्तार का कहर: स्कूली बस को प्राइवेट बस ने मारी जोरदार टक्कर

Speed ​​wreaks havoc in Basti: School bus hit by private bus

बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही एक प्राइवेट बस ने बच्चों से भरी स्कूली बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूली बस में सवार करीब एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं प्राइवेट बस में बैठे कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर लोगों में आक्रोश फैल गया, क्योंकि अस्पताल में इलाज के लिए एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था।

ग्रामीणों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भगवान भरोसे चल रहा है, जहां आपात स्थिति में मरीजों की कोई सुनवाई नहीं होती। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…