महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में श्रावण सोमवारों पर मिलेगा विशेष फलाहार, पहले दिन 5 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में इस बार श्रावण और भाद्रपद मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं को विशेष फलाहारी प्रसाद परोसा जाएगा। इस पहल को मंदिर प्रबंध समिति और दानदाताओं के सहयोग से साकार किया जा रहा है।

श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है और पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। इसी दिन से अन्नक्षेत्र में साबूदाना खिचड़ी, आलू चिप्स, आमटी और साबूदाने की खीर जैसे फलाहारी व्यंजन भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे।


एक दिन में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए होगा फलाहार तैयार

मंदिर के उप प्रशासक और अन्नक्षेत्र प्रभारी सिम्मी यादव के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को कम से कम 5 हजार श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। बड़े पर्वों और विशेष अवसरों पर यह संख्या और अधिक हो सकती है।

फलाहार तैयार करने में लगने वाली सामग्री में शामिल हैं:

  • 250 किलो साबूदाना
  • 75 किलो मूंगफली
  • 4 क्विंटल आलू
  • 50 किलो तैयार आलू चिप्स
  • 4 डिब्बे मूंगफली तेल
  • 100 किलो दही
  • 125 लीटर दूध (खीर के लिए)
  • 20 किलो हरा धनिया, 15 किलो हरी मिर्च
  • 10 किलो अनारदाना, 3 किलो किशमिश, 2.5 किलो काजू टुकड़ा
  • और आवश्यक मसाले

दो मंजिला भवन में एक साथ बैठ सकते हैं 2000 से अधिक श्रद्धालु

महाकाल लोक के पास स्थापित अन्नक्षेत्र भवन में करीब डेढ़ साल पहले से अत्याधुनिक रसोई की शुरुआत की गई थी। इस दो मंजिला विशाल ढांचे में एक साथ 2000 से ज्यादा लोग बैठकर प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं। यहां पर भोजन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहता है।

श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन के लिए मंदिर परिसर में बनाए गए काउंटरों से पास प्राप्त करना होता है। सामान्य दिनों में यहां दाल-चावल, रोटी, सब्जी तथा दानदाताओं के माध्यम से लड्डू या खीर परोसी जाती है।


महाशिवरात्रि और श्रावण-भाद्रपद सोमवारों को विशेष फलाहारी व्यवस्था

श्रावण और भाद्रपद के छह सोमवारों के साथ-साथ महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। इसमें साबूदाने से बने विविध व्यंजन शामिल रहते हैं, जो उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त होते हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित