,

बेटे ने मां-बाप पर किया हमला, पिता को जलाया, मां को मारा चाकू

Son attacked parents, burnt father, stabbed mother

यूपी के महराजगंज जिले के घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव में जमीन के मुआवजे की रकम के लिए बड़े बेटे ने पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंची मां को चाकू से वार कर घायल कर दिया। झुलसे पिता और घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को बेटे को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, घुघली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव के सुदर्शन (60) के चार बेटे हैं। सुदर्शन की 63 डिस्मिल जमीन घुघली-महराजगंज रेल मार्ग में निकली है। उन्हें 85 लाख रुपये मुआवजे में मिले थे। उन्होंने चारों बेटों में 10-10 लाख बांट दिए और शेष 45 लाख रुपये से पत्नी प्रभावती देवी के नाम से जमीन खरीद ली थी। बड़ा बेटा राधे इसे लेकर नाराज था। वह बंटवारे के बाद बची रकम के लिए झगड़ा करता था। राधे की मां प्रभावती (58) ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे राधे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पिता को गाली देने लगा। पिता ने टोका तो उनसे उलझ गया। आरोप है कि राधे एक डब्बे में पेट्रोल लेकर आया था। विवाद के बीच उसने रजाई ओढ़कर लेटे पिता पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगने पर सुदर्शन चिल्ला उठे। यह सुनकर बगल के कमरे में सो रहीं प्रभावती बचाने पहुंचीं तो राधे ने चाकू से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। राधे के हमले में मां प्रभावती के कान के पास और गाल पर चाकू लगा है, वहीं पिता सुदर्शन के चेहरे का एक हिस्सा झुलस गया है। सुदर्शन और प्रभावती के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। गांव के लोगों ने आरोपी राधे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घुघली थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…