Somnath Swabhiman Parv : भोरमदेव मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
Somnath Swabhiman Parv : कवर्धा में स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।

Somnath Swabhiman Parv : “सोमनाथ मंदिर आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास को याद रखते हुए ही एक मजबूत भविष्य का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
Somnath Swabhiman Parv : भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर परियोजना की दी जानकारी
विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर पर्यटन कॉरिडोर परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 146 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत म्यूजियम, गार्डन और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Somnath Swabhiman Parv : बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। उप मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
Somnath Swabhiman Parv : जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
read more : Illegal Liquor Action : दंतेवाड़ा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

