ग्राम पंचायत शिवपुरी में समाधान शिविर का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Solution camp organized in Gram Panchayat Shivpuri

BY- ISA AHMAD

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे उपस्थित

एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी में “सुशासन तिहाड़” के तहत एक भव्य समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया।

इस अवसर पर जिले के समस्त विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को साझा किया। इन समस्याओं के शीघ्र निदान हेतु उपस्थित अधिकारियों ने तत्परता से समाधान की दिशा में कार्य किया। शिविर में एमसीबी जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना था। इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,
“सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। समाधान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और शासन की योजनाओं की जानकारी भी सीधे जनता तक पहुंचे।”

एसडीएम खड़गवां विजेंद्र सिंह सारथी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा,
“समाधान शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक गांव में इस प्रकार के शिविर लगाए जाएं ताकि किसी भी नागरिक की समस्या अनसुनी न रहे।”

इस आयोजन से न केवल ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिली, बल्कि उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का भी समाधान हो पाया, जिससे ग्रामीणों में संतोष और विश्वास की भावना देखने को मिली।

संवाददाता: अविनाश चंद्र