,

सोने की कीमत में नरमी

- Advertisement -
Ad imageAd image

नई दिल्ली : घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में नरमी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर लगातार तीसरे दिन दोनों के वायदा भाव नीचे आये हैं। बुधवार को सोने की कीमतें 0.09 फीसदी नीचे आकर 77,460 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.11 फीसदी टूटकर 90,769 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहीं। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं सोमवार को सोने की कीमत 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए के उछाल के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि गत दिवस चांदी 90,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपए बढ़कर 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जानकारों के अनुसार विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सर्राफा कीमतों में तेजी आई। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी ने रुपए पर दबाव जारी रखा।

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी