जम्मू-कश्मीरऔर उत्तराखण्ड में पड़ी बर्फ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्लीः उत्तर भारत में सर्दी का दौर जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हर तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर जाने का यह बेस्ट मौसम है। इसमें भी अगर आप वैष्णो देवी दर्शन कर लें तो सोने पर सुहागा हो जाएगा क्योंकि वहां माता के दर्शन तो होंगे ही, खूबसूरत नजारे भी दिखने को मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर में खूब बर्फबारी हो रही है। मां वैष्णो देवी भवन और भैरो घाटी में हुई ताजा बर्फबारी से त्रिकूट पर्वत सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक तरफ प्राचीन गुफा के कपाट खुल चुके हैं। दूसरी तरफ ताजा बर्फबारी शुरू होने से भक्तजन बेहद खुश हैं। इस बर्फबारी ने वैष्णो देवी और आस-पास के इलाके में ठंड बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अगर आप अभी जा रहे हैं तो अच्छे से तैयारी कर लें। ठंड के कपड़े बैग में भर लें। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उधर, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद कश्मीर में शीतलहर और तेज हो गई और रात के समय तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक रात पहले यह शून्य से ढाई डिग्री नीचे चला गया था। स्कीइंग के लिए गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यहां तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।

हाथों में रखें तख्ती के माध्यम से महाकुंभ में बालोद जिले का परचम लहराया..यह भी पढ़े

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं