Siwan : हसनपुरा में कचरा डंपिंग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन, बीमारियों का बढ़ा खतरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Siwan

संवाददाता: गगन पाण्डेय

Siwan हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में कचरा डंपिंग की समस्या ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। सिवान-सिसवन मुख्य पथ के किनारे रिहायशी इलाके में खुले में फेंके जा रहे कचरे से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और कचरा डंपिंग स्थल को तत्काल हटाने की मांग की।

रिहायशी इलाके में मेडिकल वेस्ट और मृत जानवरों का अंबार

Siwan वार्डवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर घनी आबादी के पास कचरा गिरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां केवल घरेलू कचरा ही नहीं, बल्कि अस्पतालों का खतरनाक मेडिकल वेस्ट और मृत जानवरों को भी खुले में फेंक दिया जाता है। इस कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल गई है और मक्खियों के प्रकोप ने संक्रामक बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा दिया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सबसे बुरा असर पड़ रहा है।

स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल

Siwan प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया। मुख्य सड़क के किनारे कचरे के ढेर न केवल पर्यावरण दूषित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों के लिए भी सिरदर्द बन गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन: जल्द होगा समाधान

Siwan मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवान के जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की जानकारी उन्हें मिली है और नगर पंचायत प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि डंपिंग स्थल को लेकर जल्द ही कोई ठोस समाधान निकाला जाएगा ताकि नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अब स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Read this: Hazaribagh हाथियों का खूनी तांडव: चुरचू में 6 ग्रामीणों को कुचला, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित