‘सितारे जमीन पर’ का यूट्यूब पर धमाका, अब ओटीटी की बारी: जानिए खबर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
‘सितारे जमीन पर’ का यूट्यूब पर धमाका, अब ओटीटी की बारी: जानिए खबर

BY: MOHIT JAIN

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही नया इतिहास बना दिया है। 1 अगस्त को यह फिल्म पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज की गई थी, जिसमें दर्शक सिर्फ 100 रुपये देकर इसे देख सकते हैं। इस कदम ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में डिजिटल रिलीज का एक नया अध्याय खोला है।

20 गुना ज्यादा कमाई का दावा

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में आमिर खान ने खुलासा किया कि फिल्म को लेकर उन्हें 125 करोड़ रुपये की ओटीटी डील का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यूट्यूब मॉडल चुना। आमिर के मुताबिक, इस मॉडल पर फिल्म ने सामान्य बिजनेस से 20 गुना ज्यादा कमाई की है।

उन्होंने कहा:

“यूट्यूब अपनी पॉलिसी के तहत पे-पर-व्यू रिलीज के व्यूज की संख्या साझा नहीं करता। लेकिन यह मॉडल अभी शुरुआती दौर में है और अब तक हमें सामान्य कमाई से 20 गुना ज्यादा राजस्व मिला है, जो अपने आप में बड़ी बात है।”

फिल्म की कहानी और टीम

इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है। आमिर खान के साथ इसमें जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘पे-पर-व्यू’ से बड़ी पहुंच

आमिर खान ने कहा कि उनकी फिल्मों को लेकर अक्सर यह शिकायत रहती थी कि वे हर दर्शक तक नहीं पहुंच पातीं। लेकिन इस बार, पे-पर-व्यू मॉडल के जरिए फिल्म भारत के कोने-कोने तक पहुंची है।

उन्होंने आगे जोड़ा,

“अगर आप इसे नंबर के हिसाब से देखें, तो यह 125 करोड़ रुपये के ऑफर के बराबर नहीं है। लेकिन यह एक प्रक्रिया है, वर्क इन प्रोग्रेस है। सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब मेरी फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंच सकी है।”

ओटीटी पर आमिर का रुख

आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से कोई आपत्ति नहीं है। उनकी चिंता सिर्फ थिएटर और स्ट्रीमिंग के बीच लंबे गैप को लेकर है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पे-पर-व्यू विंडो मौजूद है, लेकिन भारत में यह नहीं थी। उनका प्रयास है कि इसके लिए नया विकल्प खोला जाए, ताकि फिल्मों का सही उपयोग हो सके।

“मैं खुद भी ओटीटी पर फिल्में देखता हूं। मेरी कोशिश है कि भारत में भी पे-पर-व्यू मॉडल मजबूत हो, ताकि दर्शक अपनी पसंद की फिल्में समय पर देख सकें।”

‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज ने भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट बाजार में एक नई उम्मीद जगाई है। आमिर खान का यह प्रयोग न सिर्फ उनकी फिल्म के लिए बल्कि पूरे इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा