भाभी ने रचाया हनी ट्रैप का जाल: देवर को दोस्ती के बहाने बुलाया, मारपीट कर मांगे 10 लाख रुपए; चार गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपने देवर को हनी ट्रैप में फंसा लिया। रुपए न देने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा गया और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

दोस्ती के बहाने बुलाया जाल में

पीड़ित रविन्द्र कुशवाह (23) मुरैना जिले के रिठौरा कलां, पिपरसेवा गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी रिश्तेदार भाभी ओमवती ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह उसे अपनी सहेली रूकमणि से मिलवाना चाहती है। बुधवार को रविन्द्र भाभी के घर पहुंचा, जहां थोड़ी देर बाद ओमवती रूकमणि को लेकर आई। तीनों ने साथ में खाना खाया और इसके बाद भाभी ने रविन्द्र और रूकमणि को गोवर्धन कॉलोनी में रूकमणि के भाई के घर भेज दिया। रात करीब 11:30 बजे, रूकमणि के कहने पर रविन्द्र ने अपने कपड़े उतारे। तभी अचानक भाभी ओमवती तीन लड़कों के साथ कमरे में घुस आई और रविन्द्र पर आरोप लगाकर उसे धमकाने लगी। आरोपियों ने उसका मोबाइल, 8 हजार रुपए नकद और बाइक छीन ली।

बंधक बनाकर मारपीट और ब्लैकमेल

रविन्द्र के अनुसार, आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से पीटा। इसके बाद उससे 10 लाख रुपए की मांग की, धमकाते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा देंगे। किसी तरह वह जान बचाकर भागा और गोला का मंदिर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चार आरोपी पकड़े गए, एक अभी फरार

शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कौशल परमार और अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद भाभी ओमवती और उसकी सहेली रूकमणि को भी पकड़ा गया। फिलहाल एक आरोपी आदित्य सिंह फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

पुलिस की कार्रवाई

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि यह पूरा मामला पूर्वनियोजित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का है। भाभी और उसकी सहेली ने देवर को फंसाने के लिए योजना बनाई थी। चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित