बरेली में दिल दहला देने वाला मामला: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को जान से मारने की कोशिश

घटना बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बदायूं के गांव बनियाठेर निवासी रघुनाथ ने अपनी बहन डॉली की शादी करीब 12 साल पहले नितिन सिंह से की थी, जो आंवला कस्बे के मोहल्ला लठैता में रहता है। कुछ दिन पहले रात को नितिन ने अपनी पत्नी डॉली के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे छत से नीचे गिराने की कोशिश भी की।

आरोप है कि उसने पत्नी को छत से उल्टा लटकाया और फेंकने ही वाला था कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने समय रहते पहुंचकर महिला की जान बचा ली।

पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान

घटना के समय मोहल्ले में मौजूद कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। साथ ही ट्विटर के माध्यम से पुलिस को शिकायत भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपी पति के अन्य परिजन भी शामिल थे। महिला को बुरी तरह पीटने के बाद उल्टा लटकाया गया था। यह वीडियो 13 मई का है और अब तेजी से वायरल हो चुका है।

पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी फरार

इस मामले पर एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि आंवला क्षेत्र से सामने आए वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अत्यंत अमानवीय व्यवहार करते देखा गया है। पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके तीन परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में