मुंबई इंडियंस ने IPL रिटेंशन की डेडलाइन से ठीक पहले दो बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को 2 करोड़ रुपए में ट्रेड किया, जबकि गुजरात टाइटंस से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
IPL-2025 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा।
शार्दूल के आने से MI को मिला अनुभव और बैलेंस

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शार्दूल ठाकुर की ट्रेड का एलान करते हुए लिखा कि उनका टीम में आना स्किल और बैलेंस दोनों बढ़ाएगा।
शार्दूल IPL में अब तक 105 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने LSG के लिए 10 मैच खेले और 13 विकेट चटकाए, जिसमें 34 रन देकर 4 विकेट का शानदार प्रदर्शन शामिल है।
रदरफोर्ड बने MI का हिस्सा
गुजरात टाइटंस से आए शेरफन रदरफोर्ड एक दमदार बल्लेबाज और उपयोगी गेंदबाज माने जाते हैं। IPL ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस ट्रेड की पुष्टि की। मुंबई का मानना है कि रदरफोर्ड के आने से टीम की मिडिल ऑर्डर हिटिंग और फाइनिशिंग क्षमता मजबूत होगी।
🚨 NEWS 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) November 13, 2025
Sherfane Rutherford has been traded from @gujarat_titans to @mipaltan.
Details 👉 https://t.co/zi36xK6OHg#TATAIPL | @SRutherford50_ pic.twitter.com/4vlSV88jUv
मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद LSG से आए थे शार्दूल
34 वर्षीय शार्दूल पिछले साल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद LSG ने उन्हें मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर 2 करोड़ में शामिल किया था। अब MI ने उन्हें अपने स्क्वॉड में जगह दी है। शार्दूल को नई मुंबई जर्सी में पहली बार देखा गया।
ट्रेड मार्केट में और हलचल, अर्जुन तेंदुलकर भी LSG में
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिटेंशन से पहले और भी ट्रेड डील फाइनल हुई हैं।
- अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से LSG ने 30 लाख रुपए में खरीद लिया है।
- संजू सैमसन का भी ट्रेड बताया जा रहा है, जहां राजस्थान ने उन्हें CSK को भेजा और बदले में रवींद्र जडेजा और सैम करन को लिया है।
IPL मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को
IPL का मिनी ऑक्शन लगातार तीसरे साल खाड़ी देशों में हो रहा है।
- 2024 में दुबई
- 2025 में सऊदी अरब
- और इस बार अबू धाबी इसकी मेजबानी करेगा।
मुंबई इंडियंस इन ट्रेड्स के बाद और मजबूत दिखाई दे रही है और ऑक्शन से पहले उन्होंने अपने स्क्वॉड का संतुलन काफी हद तक तय कर लिया है।





