शाहिद अफरीदी का विवादित बयान: बोले- भारत इजराइल बनने की कोशिश कर रहा, राहुल गांधी की सोच को बताया सकारात्मक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। एशिया कप 2025 के दौरान हुए हैंडशेक विवाद को लेकर अफरीदी ने दावा किया कि भारतीय खिलाड़ियों को “ऊपर से आदेश” मिला था कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाएं।

अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि भारत “इजराइल बनने की कोशिश” कर रहा है और मोदी सरकार हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलकर राजनीति कर रही है।

राहुल गांधी पर अफरीदी की टिप्पणी

अफरीदी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच सकारात्मक है और वह बातचीत के जरिए पड़ोसी देशों, खासकर पाकिस्तान, के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं।

हैंडशेक विवाद कैसे शुरू हुआ

14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया।
अफरीदी का आरोप है कि यह खिलाड़ियों का निजी फैसला नहीं था, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे बहिष्कार अभियानों का भी हवाला दिया।

बीजेपी का पलटवार

अफरीदी के इस बयान पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला शख्स आज राहुल गांधी की तारीफ कर रहा है। यह हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि भारत-विरोधियों को हमेशा राहुल में दोस्त नजर आता है।”

मालवीय ने आगे कहा, “जब भारत के दुश्मन आपकी तारीफ करने लगें, तो जनता खुद समझ जाती है कि आपकी निष्ठा किस ओर है।”

मोदी पर अफरीदी के पुराने बयान

यह पहला मौका नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा हो। वह पहले भी उन्हें लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

  • 2020 में अफरीदी ने पीएम मोदी को “डरपोक” और “मानसिक रूप से बीमार” कहा था।
  • उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी “मजहब की राजनीति” करते हैं।
  • अफरीदी ने यहां तक कहा था कि “कोरोना वायरस से भी बड़ी बीमारी मोदी के दिल-दिमाग में है।”

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari