Report By: Bhupendra Gabel, Edit By: Mohit Jain
Sex Racket Exposed, रायगढ़: नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने केलो विहार कॉलोनी में संचालित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस कॉलोनी में किराए के मकान में महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
Sex Racket Exposed: पाइंटर बनाकर की गई पुष्टि, मकान पर रेड
पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा और पुष्टि होने के बाद मकान की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से तीन महिलाएं, दो आरोपी, मोबाइल फोन, नगद राशि और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

मुख्य आरोपी और सहयोगी का खुलासा
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार ने किराए के मकान में देह व्यापार का संचालन किया, जबकि उसका सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा दलाली कर रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में पीटा एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sex Racket Exposed: कड़ी सुरक्षा और सतर्कता
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Bemetara: धान खरीदी में अव्यवस्था, 10 हजार से अधिक किसान बेचने से वंचित
Sex Racket Exposed: सावधानी और भविष्य की कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।





