दिल्ली से गिरफ्तार हुआ सीरियल किलर अजय लांबा: कैब ड्राइवरों की हत्या कर शव फेंकता था उत्तराखंड की खाइयों में, गाड़ियां नेपाल में बेचता था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (आर.के. पुरम यूनिट) ने एक खौफनाक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जो अपने गैंग के साथ मिलकर कैब ड्राइवरों को निशाना बनाता था। यह गिरोह न सिर्फ हत्या करता था, बल्कि शवों को उत्तराखंड की पहाड़ी खाइयों में फेंक देता था और कैब को नेपाल में बेच देता था।

कैब बुक कर करते थे प्लानिंग

अजय लांबा नामक यह आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन कैब बुक करता था। कैब ड्राइवर को लंबी दूरी की यात्रा पर ले जाते हुए वे उत्तराखंड की तरफ जाते, रास्ते में ड्राइवर को बेहोश कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर देते और फिर शव को गहरी खाई में फेंक देते थे। इसके बाद वे उस कैब को नेपाल में बेच दिया करते थे।

अब तक चार हत्याओं का खुलासा

पुलिस की जांच में अभी तक चार कैब ड्राइवरों की हत्या की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से सिर्फ एक का शव बरामद किया गया है, बाकी तीन शव अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली में दर्ज कई कैब ड्राइवरों की गुमशुदगी के मामलों में भी इसी गैंग का हाथ हो सकता है।

कहां-कहां फेंके गए शव?

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर की पहाड़ियों में शवों को फेंका है। पुलिस अब उन इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है ताकि बाकी शवों की तलाश की जा सके।

2001 से सक्रिय था गिरोह

जानकारी के मुताबिक, यह गैंग साल 2001 से दिल्ली और उत्तराखंड में सक्रिय था। इसका मास्टरमाइंड अजय लांबा है, जिसे दिल्ली के इंडिया गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजय पिछले 10 साल से नेपाल में छिपा हुआ था, जहां उसने एक नेपाल मूल की महिला से शादी भी कर ली थी।

पहले भी जेल जा चुका है अजय

अजय पहले भी ड्रग्स और डकैती के मामलों में दिल्ली और उड़ीसा की जेलों में सजा काट चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि अजय से पूछताछ के दौरान उसके फरार साथी धीरज उर्फ धीरेंद्र के बारे में भी अहम सुराग मिल सकते हैं।

एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका

इस गैंग का एक और सदस्य धीरेंद्र दिलीप पांडे पहले ही गिरफ्त में आ चुका है। वह भी कैब ड्राइवरों की हत्या में संलिप्त था। अब पुलिस अजय और धीरेंद्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, जिससे पूरे गैंग की सच्चाई और अन्य हत्याओं का खुलासा हो सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा