Sas Damad Marriage Viral Video Truth : सास-दामाद की शादी के वायरल वीडियो का क्या है सच? बदनामी के बाद पीड़ित युवक ने खुद सामने आकर बताई हकीकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sas Damad Marriage Viral Video Truth

Sas Damad Marriage Viral Video Truth सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर रखा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि कानपुर में एक सास और दामाद ने आपस में कोर्ट मैरिज कर ली है। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिश्तों की मर्यादा को लेकर एक नई बहस छिड़ गई थी। हालांकि, अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। वीडियो में दिख रहे युवक ने खुद सामने आकर इस पूरी खबर को एक अफवाह बताया है और अपनी आपबीती साझा की है।

Sas Damad Marriage Viral Video Truth सोशल मीडिया पर क्यों मचा था बवाल?

पिछले दो दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष गले में वरमाला डाले और हाथ में कोर्ट मैरिज का एफिडेविट (शपथ पत्र) लिए खड़े नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ यह दावा किया गया कि दोनों रिश्ते में सास-दामाद हैं और उन्होंने समाज से उनके इस रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है। इस दावे के बाद इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए; कुछ इसे परंपराओं को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे थे, तो कुछ इसे निजी स्वतंत्रता का मामला मान रहे थे।

Sas Damad Marriage Viral Video Truth पीड़ित राजू नायक ने बताया वीडियो का असली सच

Sas Damad Marriage Viral Video Truth इस विवाद के बढ़ने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़ित युवक ने इस पूरी खबर का खंडन किया है। युवक ने अपनी पहचान उजागर करते हुए कहा, “मेरा नाम राजू नायक है और मैं बडगांव का निवासी हूँ। मीडिया और सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह झूठी अफवाह हैं। कानपुर के नाम से वायरल हो रहे वीडियो में मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है।”

Sas Damad Marriage Viral Video Truth अफवाह के कारण टूट गया घर, समाज में हुई बदनामी

युवक राजू नायक ने बेहद भावुक होते हुए बताया कि इस झूठी खबर और वायरल वीडियो के कारण उनके निजी जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। राजू के मुताबिक, “इस अफवाह से आहत होकर मेरी पत्नी मुझे छोड़कर अपने मायके चली गई है। इसके साथ ही मेरे गांव, परिवार और पूरे समाज में मेरी भारी बदनामी हुई है, जिससे मेरे दिल को गहरी ठेस पहुंची है।” फिलहाल इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक या कानूनी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजू के इस खुलासे के बाद वीडियो के फर्जी होने का दावा मजबूत हो गया है।

Read this: World Yogasana Championship 2026 में भारत ने 102 गोल्ड समेत 114 मैडल जीतकर रचा इतिहास, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेताओं को दी बधाई

Saharanpur Rally: सहारनपुर में ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, मस्जिदों, शिक्षा और वक्फ मुद्दे उठाए

Saharanpur Rally एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा

Cow Shelter Dabra: डबरा गौशाला को मिला समाजसेवियों का सहारा, चिंटू तोमर की पहल से सुधरी व्यवस्थाएं

संवाददाता: संतोष सरावगी Cow Shelter Dabra डबरा स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और