By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > World Yogasana Championship 2026 में भारत ने 102 गोल्ड समेत 114 मैडल जीतकर रचा इतिहास, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेताओं को दी बधाई
Pin Postखेलदेश- विदेशमध्य प्रदेश

World Yogasana Championship 2026 में भारत ने 102 गोल्ड समेत 114 मैडल जीतकर रचा इतिहास, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेताओं को दी बधाई

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: June 9, 2026 5:44 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
5 Min Read
world-yogasana-championship-2026-india-wins-102-gold-114-medals
world-yogasana-championship-2026-india-wins-102-gold-114-medals
SHARE

World Yogasana Championship 2026 : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत की योग शक्ति का ‘स्वर्णिम’ परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता भारत की समृद्ध ऋषि परंपरा, योग साधना और सांस्कृतिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

Contents
World Yogasana Championship 2026 : भारत के खिलाड़ियों ने लगाया स्वर्ण पदकों का शतकWorld Yogasana Championship 2026 : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों ने हिस्सा लियाये भी पढ़िए Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की नई रणनीति, लियाम स्कॉट को डेब्यू का मौकाये भी पढ़िए Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशीWorld Yogasana Championship 2026 : संपादकीय नजरियाविश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का 102 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहना केवल खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता का भी प्रतीक है। योग सदियों से भारत की पहचान रहा है, लेकिन अब यह प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में भी दुनिया में अपनी मजबूत जगह बना रहा है। 79 देशों की भागीदारी यह दिखाती है कि योग अब सीमाओं से परे एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।भारत की यह सफलता बताती है कि यदि पारंपरिक खेलों और ज्ञान परंपराओं को आधुनिक मंच मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं। हालांकि चुनौती यह भी है कि योगासन को केवल पदक जीतने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसके मूल उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को भी संरक्षित रखा जाए। भारत के लिए यह अवसर है कि वह योग की जन्मभूमि होने के साथ-साथ उसके वैश्विक नेतृत्व को भी और मजबूत करे।Read More Women T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप वॉर्म-अप मैच: भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया, श्रेयंका-राधा की घातक गेंदबाजी

विश्व पटल पर भारत की योग शक्ति का 'स्वर्णिम' परचम…

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

यह सफलता भारत की समृद्ध ऋषि परंपरा, योग साधना और… pic.twitter.com/SR0OYqcJdP

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 9, 2026

World Yogasana Championship 2026 : भारत के खिलाड़ियों ने लगाया स्वर्ण पदकों का शतक

आपको बता दें कि 4 से 8 जून 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में एकतरफा दबदबा कायम किया। मेजबान देश ने कुल 114 पदक अपने नाम किए, जिनमें 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

World Yogasana Championship 2026

World Yogasana Championship 2026 : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

पांच दिनों तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 31 देशों ने पदक जीते, जबकि 10 देशों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। हालांकि पदक तालिका में भारत का प्रदर्शन बाकी देशों से काफी आगे रहा। जापान 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अर्जेंटीना ने 2 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अर्जेंटीना की खिलाड़ी नबीला बर्राजा प्रतियोगिता की सबसे सफल एथलीट रहीं, जिन्होंने कुल पांच पदक अपने नाम किए।

World Yogasana Championship 2026

नेपाल ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता, लेकिन कुल 52 पदकों के साथ वह सर्वाधिक पदक जीतने वाले देशों में दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल के खाते में 36 रजत और 15 कांस्य पदक भी आए। उज्बेकिस्तान ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीते।

भारत ने प्रतियोगिता में 122 खिलाड़ियों का दल उतारा था, जिन्होंने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन के अलावा आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, आर्टिस्टिक ग्रुप और रिदमिक पेयर जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

ये भी पढ़िए Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की नई रणनीति, लियाम स्कॉट को डेब्यू का मौका

ये भी पढ़िए Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

योगासन में खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके संतुलन, लचीलापन, स्थिरता, सहनशक्ति और आसनों पर नियंत्रण के आधार पर किया जाता है। हाल के वर्षों में इस खेल को तेजी से पहचान मिली है। इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल किया जा चुका है। विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत की ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर दुनिया के सामने योग की भारतीय विरासत और खिलाड़ियों की प्रतिभा को स्थापित किया है।

World Yogasana Championship 2026

World Yogasana Championship 2026 : संपादकीय नजरिया

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का 102 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहना केवल खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता का भी प्रतीक है। योग सदियों से भारत की पहचान रहा है, लेकिन अब यह प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में भी दुनिया में अपनी मजबूत जगह बना रहा है। 79 देशों की भागीदारी यह दिखाती है कि योग अब सीमाओं से परे एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।
भारत की यह सफलता बताती है कि यदि पारंपरिक खेलों और ज्ञान परंपराओं को आधुनिक मंच मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं। हालांकि चुनौती यह भी है कि योगासन को केवल पदक जीतने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसके मूल उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को भी संरक्षित रखा जाए। भारत के लिए यह अवसर है कि वह योग की जन्मभूमि होने के साथ-साथ उसके वैश्विक नेतृत्व को भी और मजबूत करे।

Read More Women T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप वॉर्म-अप मैच: भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया, श्रेयंका-राधा की घातक गेंदबाजी

TAGGED:Hindi NewsIndia 114 MedalsIndia Sports NewsIndia Yogasana Gold MedalTODAY NEWSWorld Yogasana Championship 2026Yoga Asana ChampionshipYOGA COMPETITIONYogasana Championship AhmedabadYogasana Medal TableYogasana News HindiYogasana Sport
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love1
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

dharmendra-pradhan-resignation-neet-ug-controversy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

By Rakhi Verma Executive Editor
CJP Central Govt Agreement say jp-nadda
दिल्लीदेश- विदेश

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

By Swadesh News
Bihar Bandh
बिहार

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

By Yoganand Shrivastava
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट: पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia Assembly By Election : जनसभाओं में मुख्यमंत्री की हुंकार, कांग्रेस पर वार, उपचुनाव में दिग्गजों का प्रचार, कौन होगा दमदार ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?