,

Ambikapur: सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, नशीले इंजेक्शन विक्रेता गिरफ्तार

Ambikapur

Reporter: dinesh gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur: सरगुजा जिले में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डिगमा क्षेत्र से नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

ऑटो से 42 नशीले इंजेक्शन बरामद

आबकारी टीम ने आरोपी के ऑटो की तलाशी के दौरान 21 REXOGESIC और 21 AVIL इंजेक्शन बरामद किए। इस मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

भागते ऑटो को स्टेडियम में घेरकर पकड़ा

जानकारी के अनुसार, टीम ने संदिग्ध ऑटो का पीछा किया और स्टेडियम के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान ऑटो में रखे प्लास्टिक बैग से नशीले इंजेक्शन मिले।

मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजभान सिंह के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। वह अंबिकापुर के डिगमा इलाके में किराए के मकान में रहकर ऑटो चलाता था और नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री कर रहा था।

सहायक आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…