सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट इच्छाशक्ति और अदम्य देश भक्ति ने आज़ादी के बाद बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए 562 रियासतों का विलय कराया। भारत को एक राष्ट्र में संगठित करने का उनका कार्य इतिहास की सबसे उल्लेखनीय प्रशासनिक उपलब्धियों में गिना जाता है। अपने विशिष्ट व्यक्तित्व में कठोरता और करुणा का अद्भुत संगम लिए वे जहाँ एक ओर राष्ट्रहित प्रथम के पक्ष पर सदैव अडिग थे, वहीं देश की जनता के प्रति वे गहरी संवेदना रखते थे। वे जनता की नब्ज़ समझते थे। सरदार पटेल ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व, स्पष्ट वक्तव्य, निर्णायक कार्यों, स्थिर बुद्धि, लौह संकल्प और शक्तिशाली निर्णयों से पहचाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर “एक दौड़ देश की एकता और अखंडता के लिए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अवसर पर शौर्य स्मारक में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत माता एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश भक्तिपूर्ण गीतों की धुनें प्रस्तुत की गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल मूलतः एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके बड़े भाई विठ्ठल भाई पटेल थे। दोनों भाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। वल्लभभाई ने अपने भाई के कहने पर विदेश जाकर कानून की शिक्षा प्राप्त की। वे भारतीय राजनीति में एक मिसाल थे, उन्होंने किसानों के साथ हुए अन्याय को देख गांधी जी के आंदोलन में सक्रियता से भाग लेना आरंभ किया। बारडोली आंदोलन के बाद उन्हें “सरदार” की उपाधि मिली। फिर चाहे नमक आंदोलन हो या भारत छोड़ो आंदोलन, सरदार वल्लभभाई पटेल हर आंदोलन की रीढ़ बन गए। स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल का योगदान वास्तव में अद्वितीय था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की आज़ादी के समय जब अंग्रेज़ों ने यह तय कर लिया कि अब उन्हें देश छोड़ना है, तो उन्होंने भारत को टुकड़ों में बाँटने का भयावह षड्यंत्र रचा। अंग्रेजों को यह ज्ञात था कि अगर भारत एकजुट रहा तो वह दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा। अत: अंग्रेजों ने भारत की 562 रियासतों को स्वतंत्र छोड़ने की योजना बनाई। इन रियासतों में हमारा भोपाल भी शामिल था। कई रियासतों के राजा-महाराजा अपनी सेना, संपत्ति और सत्ता के साथ स्वतंत्र राज्य बन सकते थे। हैदराबाद, जूनागढ़, भोपाल जैसी कई रियासतों ने भारत में शामिल होने से मना कर दिया था, कुछ रियासतें स्पष्टत: पाकिस्तान की ओर झुकाव दिखा रही थीं। राष्ट्र की एकजुटता पर संकट के समय सरदार पटेल ने अपनी बुद्धिमत्ता, नीति और कूटनीति से इन रियासतों के राजा-महाराजाओं से समन्वय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। परिणामस्वरूप भारत एक अखंड राष्ट्र बना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरदार पटेल ने देश के गृह मंत्री के रूप में भारत की एकजुटता को बनाए रखने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के संचालन के लिए केन्द्रीय सेवाओं का गठन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद, उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा भी उठाया। उन्होंने कहा कि “यह मंदिर समाज की भागीदारी से बनेगा; सरकार केवल सहयोग देगी।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। यह एक प्रकार से सरदार पटेल के आत्मबल, श्रद्धा और एकता की भावना को जीवंत करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल सदैव इस बात पर कायम रहे कि भारत अपनी समस्या स्वयं सुलझा सकता है। दुर्भाग्य से जम्मू-कश्मीर का मामला उस समय संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ले जाया गया और सरदार पटेल ने तब भी चेतावनी दी थी कि यह गलती है। वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री मोदी, सरदार पटेल की उसी नीति पर अडिग हैं। इसी का परिणाम है कि भारत किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं चाहता, अपने निर्णय स्वयं लेता है। यह वही भावना है जो सरदार पटेल के हृदय में थी, राष्ट्र अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करें और आत्मगौरव के साथ आगे बढ़े। केवड़िया में निर्मित “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” आज विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है। यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। हर भारतीय जब वहाँ जाता है, तो गर्व से भर उठता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना ही लोकतंत्र की विशेषता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो कार्य किए, वे किसी दल के नहीं, पूरे राष्ट्र के थे। लोकतंत्र की यही सुंदरता है, कि हम दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का सम्मान करें। हम सब मिलकर सरदार वल्लभभाई पटेल को स्मरण करें, उनके योगदान को नमन करें। जब तक हम अपने महापुरुषों को याद रखेंगे, तब तक कोई भी शक्ति भारत को कमजोर नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को देश का गौरव और सम्मान सदैव बनाए रखने के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, वरिष्ठ विधायक और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, श्री रविन्द्र यति सहित मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला और बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मेडिकैप्स कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, एक घायल

Report: Devendra Jaiswal इंदौर | इंदौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क

धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, फैंस में चिंता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र

शुक्र का राशि परिवर्तन नवंबर 2025, प्रभाव एवं महत्व

भोपाल। 1 नवंबर 2025 की प्रात: चार बजे शुक्र कन्या राशि से

मेडिकैप्स कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, एक घायल

Report: Devendra Jaiswal इंदौर | इंदौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क

ICMR–BMHRC के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के समापन समारोह: ननि अध्यक्ष ने की शिरकत, स्वच्छता प्रयासों को सराहा

भोपाल: नगर निगम अध्यक्ष, श्री किशन सूर्यवंशी आज भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं

केरेडारी सीएचसी की कुव्यवस्था पर सांसद प्रतिनिधि मंडल ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त कुव्यवस्था और चिकित्सीय लापरवाही को

धनबाद में बैडमिंटन चैम्पियनशिप सह सलेक्शन ट्रायल का आगाज़

17 जिलों से पहुंचे 140 खिलाड़ी खेल प्रेमियों के लिए धनबाद में

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

भोपाल : मध्यप्रदेश आज अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश कर

सोनौली बॉर्डर पर अवैध बसों का धंधा जोरों पर

जिम्मेदारों की मिलीभगत से चल रहा अवैध परिवहन नेटवर्क भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय

बरेली में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायपुर: ब्लू वाटर (पत्थर खदान) में डूबे 10वीं के दो छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दुखद

फिरोजाबाद: पत्नी ने रिश्तेदार संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला

जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अगौदा में पति-पत्नी के बीच

बांदा में किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट, मां को भी पीटा

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई

लंदन से लौटे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी का विश्वविद्यालय में सम्मान

इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यपरिषद सदस्य एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक

सोनभद्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

एक तस्कर गोली लगने से घायल जिले में गौ तस्करों के खिलाफ

हरियाणा और डेनमार्क के बीच कृषि साझेदारी को बढ़ावा: CM सैनी से मिला प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्ट- अंकुर कपूर, एडिट- विजय नंदन चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह

सोनभद्र में समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर कथित हमला

सोनभद्र।प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन

शिक्षक पर लगे आरोप, शराब के नशे में बच्चियों के साथ की गलत हरकत

Report: Imran Khan छतरपुर / धमौरा शासकीय स्कूल के शिक्षक पर स्कूल

आगरा: 5 साल का मासूम खेलते-खेलते कुएं में गिरा, पानी से भरा है कुआं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट- करीम खान, एडिट- विजय नंदन आगरा: किरावली क्षेत्र के वाकंदा खास

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्वस्थ: इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, जांच के बाद अब हालत स्थिर

इंदौर | मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार शाम अचानक

बलरामपुर: धनंजय ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, चोरों ने उड़ाया सोना-चांदी

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर, एडिट- विजय नंदन बलरामपुर: जिले में चोरों ने

कोरबा: SIR प्रक्रिया शुरू, नई मतदाता सूची बनाने का काम 7 फरवरी तक रहेगा जारी

रिपोर्ट– उमेश डहरिया, एडिट- विजय नंदन कोरबा: जिले में निर्वाचन आयोग के

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की माताजी का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कन्नौद पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: शक्ति सिंह तोमर खातेगांव/कन्नौद। क्षेत्रीय विधायक पं. आशीष शर्मा की पूज्य