Samrat Vikramaditya: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की डॉ. मोहन यादव की सराहना, कहा- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को आगे बढ़ा रहे हैं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Samrat Vikramaditya

Samrat Vikramaditya: धर्म नगरी वाराणसी का माहौल 3 अप्रैल को पूरी तरह बदला-बदला दिखाई दिया। इस माहौल में 2000 साल पुरानी संस्कृति-परंपरा-जीवन की खुशबू घुल गई। मंच पर दृश्यों को देखकर जनता रोमांचित हो गई। लोगों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के कई पहलू देखे। दर्शकों ने सम्राट विक्रमादित्य का पराक्रम-अनुशासन-शासन-वीरता-साहस देखा। मंच पर घोड़े-हाथी पहुंचने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लोगों ने दृश्यों को न केवल देखा, बल्कि जीया भी। मौका था महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के ऐतिहासिक मंचन का। यह तीन-दिवसीय कार्यक्रम मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कार्यक्रम देखने हजारों की भीड़ बीएल डब्ल्यू मैदान पहुंची।

Samrat Vikramaditya

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट वीर विक्रमादित्य की मंच पर प्रस्तुति हो रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंच पर उपस्थिति से आनंद कई गुना बढ़ गया है। महावीर वीर सम्राट विक्रमादित्य का गौरवशाली अतीत 2000 साल पुराना है। इस देश में तीन भाइयों की जोड़ियां प्रसिद्ध हुई हैं। एक भगवान श्री राम और लक्ष्मण, दूसरी भगवान कृष्ण और बलराम और तीसरी जोड़ी भर्तृहरि महाराज और सम्राट वीर विक्रमादित्य की जोड़ी।हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम दानशीलता-वीरता-पराक्रम-पुरुषार्थ कुशल और सुशासन के उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट वीर विक्रमादित्य के जीवन काल से परिचित हो रहे हैं। उनका सुशासन अद्भुत था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक धारा बदल रही है। मध्यप्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में विकास के नए-नए पैमाने गढ़ रही है। केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान की बड़ी योजना पर भी दोनों राज्य एक साथ काम कर रहे हैं।

Samrat Vikramaditya

Samrat Vikramaditya: नई पीढ़ी को मूल्यों-आदर्शों से जोड़ने का एक वृहद अभियान का हिस्सा है महानाट्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह केवल एक महा नाटय का रूपांतरण मात्र नहीं है, यह आज की नई पीढ़ी को अपने मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने का एक वृहद अभियान का हिस्सा है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से अभिनंदन करता हूं, धन्यवाद देता हूं। मैं धन्यवाद देता हूं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान को आगे बढ़ाते हुए बाबा विश्वनाथ की पावन धरा को महाकाल की धरा के साथ इस महानाट्य के रूपांतरण के माध्यम से सांस्कृतिक एकता के बंधन से जोड़ने का काम किया है। काशी बाबा विश्वनाथ की पावन धरा है, जो विश्व के नाथ हैं और उज्जैन महाकाल की पावन धरा है।

Samrat Vikramaditya

याद रखिए काल की जो अवमानना करता है उसे महाकाल अपने आप ही शिकार बना लेता है। महाकाल की वह धरा उज्जैन है, जहां पर महाकाल साक्षात विराजमान हैं। उन उनकी कृपा हर उस पर बरसती है जो काल की गति को पहचान कर उसके अनुरूप अपने आप को तैयार करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन भाइयों की जोड़ी जग विख्यात है। प्रभु राम-लक्ष्मण की जोड़ी, भगवान कृष्ण और बलराम की जोड़ी जितनी विख्यात है उतनी ही महाराज भर्तृहरि और महाराज विक्रमादित्य की है। आज काशी इसकी साक्षी है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाराज महाराज भर्तृहरि नाथ संप्रदाय में ही दीक्षित हुए थे। उन्होंने कहा कि काल गणना की धरती उज्जैन है और पंचांग की धरती बनारस है। इन दोनों का समावेश भारतीय काल गणना को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में अपना योगदान देगा।

Samrat Vikramaditya: डॉ. यादव ने भेंट की वैदिक घड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ को वैदिक घड़ी भेंट की। यह घड़ी बाबा विश्वनाथ के मंदिर में वैदिक काल को वर्तमान में जनता के बीच पुनर्स्थापित करने में सहायक होगी। इस घड़ी में प्राचीन वैदिक परंपरा तथा आधुनिक ज्ञान विज्ञान का मिश्रण करके कल की अचूक गणना का समावेश किया गया है।

read also: Samrat Vikramaditya : शिव नगरी में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का भव्य मंचन, सीएम डॉ. यादव और सीएम योगी की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Liquor Shops: मदिरा दुकानों के संचालन पर मंथन, मंत्री-समिति की बैठक में निगम-मंडल गठन पर विचार

Liquor Shops: आबकारी विभाग के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति की वर्चुअल बैठक

Liquor Shops: मदिरा दुकानों के संचालन पर मंथन, मंत्री-समिति की बैठक में निगम-मंडल गठन पर विचार

Liquor Shops: आबकारी विभाग के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति की वर्चुअल बैठक

Samrat Vikramaditya महानाट्य का काशी की धरा पर मंचन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की उत्कृष्ट अवधारणा का उदाहरण- CM योगी

Samrat Vikramaditya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर में युवक को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 45 जिलों में आंधी-बारिश

Aaj ka Panchang: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत और आज के दिन का धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 4 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें आपका कैसा

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर