Samastipur news:गले में ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लटकाकर न्याय की गुहार, कागजों में 11 साल पहले मृत घोषित कर दिया गया फौजी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Samastipur news: देश की सेवा करने वाला एक रिटायर्ड फौजी आज खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर है। बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में एक पूर्व सैनिक को सरकारी रिकॉर्ड में 11 साल पहले ही मृत दिखा दिया गया, जबकि वह आज भी जीवित है और न्याय की मांग कर रहा है।

सेना से रिटायर, लेकिन रिकॉर्ड में मृत
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत झखरा गांव निवासी 63 वर्षीय अरुण कुमार ठाकुर वर्ष 2003 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन सरकारी कागजों में वर्ष 2014 से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जमीन हड़पने के लिए रची गई साजिश
आरोप है कि भू-माफियाओं ने अरुण ठाकुर की जमीन हड़पने के इरादे से उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। इतना ही नहीं, उनके बेटों को नशे की आदत में फंसाकर करीब छह कट्ठा जमीन भी लिखवा ली गई।

कब्जे की कोशिश में खुला मामला
अरुण ठाकुर को अपनी ‘मौत’ की जानकारी तब हुई, जब कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंचल कार्यालय और पंचायत स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती बन गई पहचान
न्याय न मिलने से हताश होकर रिटायर्ड फौजी गले में ‘मैं जिंदा हूं’ लिखी तख्ती लटकाकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने लगे। उनका कहना है कि उन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन अब खुद के अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
मामला सामने आने के बाद समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने का निर्देश भी जारी किया गया है।

इंसाफ की उम्मीद में फौजी
फिलहाल अरुण ठाकुर न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने के बाद उन्हें भरोसा है कि जल्द ही उन्हें कागजों में नहीं, हकीकत में भी जिंदा माना जाएगा।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari