समाजवादी पार्टी को जनता समाप्त वादी पार्टी बनाने को तैयार है। यह कहना है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का। दरअसल, केशव प्रसाद अयोध्या पहुंचे थे। जहां, उन्होंने ग्राम चौपाल- गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया और ग्रामवासियों को संबोधित किया।
समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर होगी
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक बड़े खतरे की घंटी है। मिल्कीपुर विधानसभा सहित जो 10 उपचुनाव होने वाले हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि इसमें समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर होगी और भाजपा का कमल खिलेगा। 2024 का उपचुनाव ही नहीं 2027 का विधानसभा चुनाव भी हमलोग बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे।
हिमगिरि की ऊंची चोटी, से यदि नीचे देखें
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 4, 2024
बड़े बड़े आकार की चीजें छोटी लगती हैं
उसी तरह ऊंची कुर्सी पर बैठे लोगों को
जनता भी अपनी शतरंज की गोटी लगती हैं
— श्री उदय प्रताप सिंह जी
इसके बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- “हिमगिरि की ऊंची चोटी, से यदि नीचे देखें बड़े बड़े आकार की चीजें छोटी लगती हैं उसी तरह ऊंची कुर्सी पर बैठे लोगों को जनता भी अपनी शतरंज की गोटी लगती हैं।”





