Sagar News : जिला क्षत्रिय समाज ने तलवार भेंट कर किया प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत
Sagar News : सागर, क्षत्रिय समाज जिला सागर के अध्यक्ष श्री नीरज सिंह नयाखेड़ा एवं युवा अध्यक्ष श्री संदीप सिंह भापेल के साथ क्षत्रिय समाज जिला सागर ने प्रदेश प्रभारी मंत्री माननीय डॉ महेंद्र सिंह जी के प्रथम सागर आगमन पर लहदरा नाका बायपास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की अगुवाई में क्षत्रिय समाज के सम्मान के प्रतीक के रूप में तलवार भेंट की साथ ही फूलमालाओं द्वारा समाज के सैकड़ों लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

Sagar News : स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष जैसीनगर श्री रामबाबू सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री धीरज सिंह श्री हरनाम सिंह सागौनी मंत्री प्रतिनिधि श्री मूरत सिंह, हेमंत सिंह सनिल सिंह ,संजय सिंह नीरज सिंह अभिषेक सिंह मोहित सिंह योगेश सिंह अशोक सिंह राम नरेश सिंह रघुराज सिंह रामजी सिंह कमल सिंह लखन सिंह प्रशांत सिंह प्रेम सिंह रामराज सिंह संतोष सिंह अजीत सिंह सहित समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।





