भोपाल: CM डॉ. यादव ने किया ‘8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप’ का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
rowing-championship-bhopal-8th-inter-state-45th-junior-national

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में सोमवार को 8th Inter State Challengers और 45th Junior National Rowing Championship का भव्य शुभारंभ किया। इस चैंपियनशिप में देशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी ऐतिहासिक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। आज जलक्रीड़ा केन्द्र, भोपाल में आयोजित ‘8th Inter State Challengers and 45th Junior National Rowing Championship’ का शुभारंभ, हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि Rowing Championship की मेजबानी मध्यप्रदेश को मिली है।

सीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में देश भर से पधारे सभी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजदू थे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जलक्रीड़ा केन्द्र भोपाल देश के प्रमुख वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग हब में से एक है। हाल के वर्षों में यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर, कोचिंग और उपकरणों में व्यापक सुधार किया गया है, जिसके चलते कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए हैं। 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी कई वर्गों में मुकाबला करेंगे। रोइंग इवेंट्स में सिंगल स्कल, डबल स्कल, क्वाड स्कल व अन्य कैटेगरी शामिल हैं। अगले कुछ दिनों तक बड़ा तालाब खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के जोश का केंद्र रहेगा।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली