Roorkee के गांव में युवक ने की सरेआम फायरिंग, जांच कर रही पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Roorkee

Report by: Salman Malik, Edit by: Priyanshi Soni

Roorkee :सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक अब युवाओं को इस कदर अंधा कर रही है कि वे कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाने लगे हैं। ताजा मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव का है, जहां एक युवक ने रिहायशी इलाके में सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

Roorkee : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, हवा में गूंजी गोलियां

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक कंधे पर बंदूक टांगे बेखौफ नजर आ रहा है। आंखों में कानून का कोई खौफ नहीं और जुबान पर धमकी। युवक हवा में गोलियां दागता हुआ कहता है, “सब्र करो लाला, अपुन फिर रोल में आएगा।” यह नजारा किसी फिल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि माधोपुर गांव की गलियों का है।

Roorkee : रिहायशी इलाके में खुलेआम गोलीबारी

Roorkee

जिस स्थान पर यह फायरिंग की गई, वह पूरी तरह रिहायशी क्षेत्र है, जहां किसी भी वक्त लोग घरों के बाहर मौजूद हो सकते थे। ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी को दावत देने जैसी है। लोगों की जान जोखिम में डालकर बनाई गई यह ‘रील’ अब युवक के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है।

Roorkee : वायरल वीडियो से इलाके में डर और गुस्सा

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह खुलेआम हथियार लहराने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Roorkee : पुलिस जांच में जुटी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गंगनहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान और हथियार के स्रोत की पड़ताल कर रही है। लोगों का कहना है कि असली इंसाफ तब होगा जब युवक के हाथ में बंदूक नहीं, बल्कि पुलिस की हथकड़ी होगी।

Read also: Nainital: भवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस, पाकिस्तानी कनेक्शन और लैंड-लव जिहाद के आरोप

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों