,

Rohtas में ट्रक–टेंपो की भीषण टक्कर, एक महिला समेत तीन की मौत, 5 गंभीर

cg-top-10-october-03/

Report by: Avinash Srivastaw, edit by: Priyanshi Soni

Rohtas: रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के खड़ारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बीती मध्य रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज कुमार बैठा और महेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जबकि मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Rohtas: शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार आठ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान खड़ारी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rohtas: स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

Rohtas

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। समाजसेवी रंजीत पटेल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपने निजी वाहन से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। उनकी तत्परता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी, हालांकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Rohtas: पांच घायलों की हालत गंभीर, जांच जारी

डॉक्टरों के अनुसार पांच घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Read also: Supreme Court ने लगाई प्रशांत किशोर को फटकार, कहा- चुनाव हारने के बाद कोर्ट का सहारा न लें

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…