Rohtas : मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम सक्रिय, लगातार चलाया जा रहा फॉगिंग अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa, Edit by: Priyanshi Soni

Rohtas : सासाराम शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नागरिकों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Rohtas : डीएम कार्यालय परिसर में की गई फॉगिंग

इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने जिला समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय परिसर में फॉगिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव किया। इसका उद्देश्य कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों और वहां आने वाले आम लोगों को मच्छरों से बचाना है।

Rohtas : चरणबद्ध तरीके से हो रही कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जा रही है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, सरकारी कार्यालय, अस्पताल और बाजार इलाकों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है।

Rohtas : मौसम और जलजमाव से बढ़ी मच्छरों की संख्या

Rohtas

फॉगिंग मशीन ऑपरेटर सोनल कुमार ने बताया कि नगर निगम के निर्देश पर प्रतिदिन अलग-अलग इलाकों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव और जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

Rohtas : नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग कराई जाएगी, ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों को राहत मिल सके।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित