Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by:Avinash Srivastwa

Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार को 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पेनार गांव के पोखर के पास से शव बरामद किया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या की और शव को पुआल में छिपा दिया।

Rohtas: किसानों ने शव की दुर्गंध से उठाया शक

घटना के संबंध में बताया गया कि बरांव और धारूपुर (सिवान) के बीच स्थित पेनार गांव के पास गुरुवार को कुछ किसान गेहूं की पटवन कर रहे थे। इसी दौरान तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास खोजबीन की। पुआल के ढेर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला, जो काफी सड़ चुका था। इसके बाद किसानों ने तुरंत नोखा थाना पुलिस को सूचना दी।

Rohtas: पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Rohtas

सूचना मिलने पर नोखा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार और पुलिस इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति और दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या तीन से चार दिन पहले हुई होगी।

Rohtas: मृतक की पहचान और परिजनों की बातें

बाद में शव की पहचान हथनी टोला निवासी नथुन राम (65 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र हृदय नारायण ने बताया कि उनके पिता रविवार की शाम घर से निकले थे। वह पैर के ठहुना के इलाज के लिए जा रहे थे और अक्सर इसी रास्ते से चर्च जाया करते थे।

परिजनों के अनुसार, जब शव बरामद हुआ तो उनके झोले में कुछ सामान मिला, लेकिन आधार कार्ड और मोबाइल फोन गायब थे। परिजन हत्या की वजह को लेकर आश्चर्यचकित हैं क्योंकि नथुन राम का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

Rohtas: पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल पर वैज्ञानिक अनुसंधान टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read also: US attacks Iranian drone carrier: अमेरिका-ईरान तनाव, समुद्र में ईरानी ड्रोन कैरियर पर अमेरिका ने किया हमला, लगी आग

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव